देश के छोटे और मध्यम समाचार पत्रों से जुड़े स्वामी,प्रकाशक,मुद्रक व पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कार्यरत ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर संगठन (AISNA) ने अपने गठन के 44 वर्ष पूरे कर लिए हैं। संगठन पिछले चार दशकों से अधिक समय से पत्रकारों की एकता, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।AISNA का गठन 3 मार्च 1982 को देश के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान किया गया था। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशपाल कपूर, पूर्व केंद्रीय मंत्री जय नारायण निषाद, पूर्व सांसद के. भूषण, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल, असम के सांसद भुवनेश्वर कालिता, उड़ीसा के पूर्व सांसद प्रसन्न कुमार पटसानी, पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया, विनय कुमार पाण्डेय और कमल किशोर सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में संगठन के गठन का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से यशपाल कपूर को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।बाद में उनके निधन के पश्चात उनके आवास पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार शिव शंकर त्रिपाठी को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व में संगठन लगातार विस्तार करता गया और आज देश के कई राज्यों और जनपदों में अपनी मजबूत इकाइयों के साथ एक बड़े मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।AISNA से देशभर के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक समाचार पत्रों के स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक, पत्रकार, छायाकार, फ्रीलांसर तथा डिजिटल मीडिया से जुड़े बड़ी संख्या में सदस्य और पदाधिकारी जुड़े हुए हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान में प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करना, पत्रकारों के अधिकारों का संरक्षण करना तथा सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।गौरव का विषय है की पिछले कई वर्षो से हमारा संगठनभारत के राज्यपत्र में अधिसूचित (NOTIFIED UNDER GAZETTE OF INDIA)होता चला आ रहा है इसी क्रम में संगठन के शीर्ष नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव आरती त्रिपाठी और वरिष्ठ पदाधिकारी अरुण त्रिपाठी भी शामिल हैं जिन्हें वर्तमान में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य नियुक्त किया गया है।वर्ष 2024 में AISNA की उत्तराखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार गुरदीप सिंह टोनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई, जबकि वरिष्ठ पत्रकार सोमपाल सिंह को भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। उत्तराखंड इकाई पत्रकारों के हितों को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।संगठन के उत्तराखंड इकाई के दो पदाधिकारी शशि शर्मा और सोमपाल सिंह को सूचना विभाग की वर्ष 2025–26 की समिति का सदस्य चुना जाना संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।AISNA का मानना है कि चाहे कोई भी पत्रकार किसी भी संगठन, समाचार पत्र या डिजिटल मीडिया से जुड़ा हो, वह पत्रकारिता परिवार का हिस्सा है और संगठन हमेशा उसके सुख-दुख में साथ खड़ा रहेगा।मार्च 2026 माह में AISNA अपना 44वां स्थापना दिवस मनाने के साथ सम्मेलन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड व दक्षिण भारत सहित पूरे देश के विभिन्न राज्यों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर संगठन की गतिविधियों को और गति देने की योजना बनाई गई है, ताकि पत्रकारों के अधिकारों और छोटे समाचार पत्रों की मजबूती के लिए संगठन की भूमिका और प्रभावी बन सके। आप सभी पदाधिकारी से अनुरोध है कि आप लोग भी अपने क्षेत्र में एक बैठक कर इसकी विधवत चर्चा करें और अपने सुझाव संगठन को भेजें। जिससे लोगों की समस्याएं संगठन के सामने आए जिससे एक बड़ी बैठक कर लोगों की समस्या सुनी जा सके। और बैठक की फोटो व सुझाव जरूर भेज दें जिससे हम लोग वेबसाइट पर आप लोगों की फोटो व सुझाव अपलोड कर दें।

Aisna India